Budli.in के साथ मेरा बेहद खराब अनुभव
Budli.in के साथ मेरा बेहद खराब अनुभव
मैंने Budli.in से एक iPhone खरीदा, जिसकी कीमत उनकी वेबसाइट पर iPhone list में सबसे ज्यादा थी। लेकिन फोन डिलीवर करने में 15–18 दिन लगा दिए।
फोन मिलने के बाद जो हालत देखी, वह बेहद शर्मनाक थी। फोन ठीक से reset तक नहीं किया गया था और ऐसा लग रहा था जैसे इस्तेमाल किया हुआ फोन सीधे मुझे भेज दिया गया हो। हालत बेहद खराब थी और display की quality इतनी घटिया थी कि भरोसा करना मुश्किल था। मानो 70–80K रुपये का फोन बेचकर ये 10–16K रेट वाले फोन की quality देकर कमाना चाहते थे। ऊपर से फोन इतना ज्यादा गर्म हो रहा था कि हाथ में पकड़ना भी मुश्किल था।
मैंने तुरंत email करके शिकायत की और हर चीज का वीडियो और लिखित रिकॉर्ड रखा। लेकिन customer service का हाल उससे भी खराब था। एक-एक email का जवाब आने में लगभग एक हफ्ता या उससे ज्यादा लग जाता था, वो भी मेरे follow-up करने के बाद। मेरे सवालों का पूरा जवाब देना तो दूर, कई सवालों को नजरअंदाज कर दिया गया। बार-बार उस point को याद दिलाने पर reply करते थे, वो भी आधा-अधूरा तरीके से।
सबसे गंभीर बात यह लगी कि order करने के बाद, जब मैंने फोन में समस्या उठाई, तो complaint receive होते ही वेबसाइट पर product description में बदलाव किए गए और कुछ समय के लिए तो वो फोन ही वेबसाइट से गायब कर दिया गया। हालांकि मैंने सारे policies, terms & conditions, specifications, product description आदि के screenshots लेकर रख लिए थे। इससे ग्राहक के मन में यह गंभीर सवाल उठता है कि customer की complaint के बाद product की जानकारी क्यों हटाई या बदली गई? वेबसाइट पर किए गए बदलावों के digital footprints आसानी से देखे जा सकते हैं और मैंने अपने पास उपलब्ध सभी relevant evidence सुरक्षित रखा है।
Return/replacement के समय भी इनकी communication बेहद अस्पष्ट रही। मुझे अपने ही पैसे से खरीदे हुए defective product के लिए बार-बार follow-up करना पड़ा।
Replacement स्वीकार करने के बाद भी लगभग दो महीने तक फोन नहीं मिला। मुझे लगातार follow-up करना पड़ा। यानी पैसे देने के बाद भी मैं करीब दो महीने तक एक भरोसेमंद फोन से वंचित रहा। ऐसा लगता था मानो इनके पास कोई proper stock ही नहीं है और अगर है भी तो बिल्कुल third-quality का है, जिसे मैंने दो बार replacement के दौरान reject किया।
और सबसे बड़ी विडंबना यह है कि replacement phone की battery भी कोई शानदार नहीं निकली। यह भी बहुत ज्यादा गर्म होता है और battery बहुत तेजी से drain होती है। Battery की condition को लेकर भी मुझे गंभीर संदेह है।
मेरी नजर में यह सिर्फ खराब product का मामला नहीं है। यह customer service, transparency, communication और accountability की गंभीर समस्या है।
अगर कोई अपनी मेहनत की कमाई से refurbished phone खरीद रहा है, तो उसे कम से कम यह उम्मीद होती है कि उसे ठीक से tested, accurately described और इस्तेमाल करने लायक device मिलेगा।
मेरे अनुभव में Budli.in ने इन बुनियादी उम्मीदों पर भी खरा नहीं उतरने दिया।
अगर आप अपनी मेहनत की कमाई बचाना चाहते हैं, तो Budli.in से refurbished phone खरीदने से पहले मेरे अनुभव को जरूर ध्यान में रखें।
मेरी व्यक्तिगत recommendation: मैं दोबारा Budli.in से कोई phone नहीं खरीदूंगा। उससे पहले मैं एक बार इनकी service यानी repair warranty भी अच्छी तरह check करना चाहूंगा कि service warranty के नाम पर किसी device में कोई parts-related issue तो नहीं होता।
मेरी मेहनत की कमाई कोई charity नहीं है।
अगर पैसे देने के बाद भी ग्राहक को महीनों तक अपने ही पैसे और product के लिए लड़ना पड़े, तो ऐसी service से दूर रहना ही बेहतर है।
एक बार सोचकर देखिए, जिसे English नहीं आती या जिसे policies, terms & conditions या legal steps की जानकारी नहीं है, वह product receive करने के बाद शायद यही सोचेगा कि “चलो, जो मिला रख लेते हैं, कर ही क्या सकते हैं।” और इस तरह Budli पैसा बनाता रहेगा। एक बार सोचकर देखो , गलती इनकी जानबूझकर डिफेक्टिव और थर्ड क्वालिटी प्रोडक्ट भेजेंगे , कस्टमर सोचेगा रिटर्न करने का भी जिम्मेदारी उसकी ही है इनकी पालिसी जो है जहाँ उसे ऐसे प्रोडक्ट के लिए करीब 2000 रुपये लगते है रिटर्न करने पर वो भी रिफंड नहीं मिलता है। अन्दाजन 80% ग्राहक तो रिटर्न ही नहीं करते होंगे रिटर्न चार्ज के डर से कि जो मिला , वो रख लेते है वरना रिटर्न चार्ज भी हमे ही देना होगा और इस तरह इनकी कमाई चल रही होगी।
विडंबना यह है कि मैं tech-savvy होने के साथ-साथ policies, documentation और consumer rights को भी अच्छी तरह समझता हूं। फिर भी मुझे करीब 70-80 दिनों तक अपने हक के लिए इनके सामने बार-बार follow-up करना पड़ा और विनती करनी पड़ी। तो आम लोगों, खासकर कम पढ़े-लिखे या अनजान ग्राहकों का क्या होगा?
यही सवाल Budli.in को खुद से पूछना चाहिए। इनके वेबसाइट पर सब फेक रिव्यूज डाल रखे हैं ।
अपना पैसा पानी में फेंक सकते हो , आपका पैसा आपकी मर्जी
धन्यवाद








